बिन्दकी/फतेहपुर । कोहरे के कारण दुर्घटना हो गई । तेज रफ्तार अनियंत्रित दूध का टैंकर ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद एक पेड़ से टकरा गया । ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । दुर्घटना के तुरंत बाद बाइक में सवाल दो युवक भी टकरा गए । जिसके चलते कुल चार लोग घायल हो गए ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खजुहा बकेवर मार्ग में बलुआपुर मोड़ के समीप मंगलवार व बुधवार की मध्य रात को दूध के टैंकर की तेज टक्कर से ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पलट गया । जिसमें ट्रैक्टर चालक शिवकांत तथा ट्रैक्टर में सवार मानसिंह निवासी ग्राम बलुआपुर कोतवाली बिन्दकी फतेहपुर घायल हो गए ।
दुर्घटना के थोड़ी देर बाद ही घने कोहरे के कारण दूध के टैंकर में बाइक सवार पुष्पेंद्र उम्र 28 वर्ष पुत्र गुलाब सिंह तथा विकास उम्र 24 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अतर सिंह यादव दोनों निवासी मोहल्ला हजरत पुर ठठराही कस्बा कोतवाली घायल हो गए ।
दुर्घटना में घायल ट्रैक्टर सवार मान सिंह तथा बाइक में सवार दो युवक पुष्पेंद्र तथा विकास को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात करीब 12 बजे भर्ती कराया गया । जिसमें गंभीर पुष्पेंद्र को प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया । जब कि दुर्घटना में घायल शिवाकांत को रात में ही परिजन अपने घर ले गए ।
