डेमियन मार्टिन ने 1992 से 2006 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट मैच खेले (फ़ाइल फ़ोटो) ।
ऑस्ट्रेलिया । पूर्व बल्लेबाज़ डेमियन मार्टिन कोमा में चले गए हैं उन्हें मेनिनजाइटिस होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था । 54 साल के मार्टिन शुक्रवार को अचानक बीमार पड़े थे । वह क्वींसलैंड के एक अस्पताल में भर्ती हैं ।
डेमियन मार्टिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए चार एशेज़ सिरीज़ खेली थीं उन्होंने 2006 में तीसरे टेस्ट से पहले अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था । वह ऑस्ट्रेलिया की दो वर्ल्ड कप विजेता टीमों का भी हिस्सा रहे हैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने मार्टिन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की । एक बयान में उन्होंने कहा कि उन्हें डेमियन की बीमारी की ख़बर सुनकर दुख हुआ है मार्टिन के परिवार की ओर से उनके क़रीबी दोस्त और पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने पुष्टि की कि मार्टिन का अस्पताल में इलाज जारी है ।
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में डेमियन मार्टिन कोमा से बाहर आ सकते हैं । मेनिनजाइटिस एक ऐसा संक्रमण है,जो हमारे दिमाग और रीढ़ की हड्डी के चारों ओर मौजूद सुरक्षात्मक परतों (झिल्ली) में सूजन पैदा कर देता है ।
