बिन्दकी/फतेहपुर । आज बिन्दकी नगर के मां ज्वाला जी मंदिर परिसर में मां ज्वाला जी महोत्सव को लेकर कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । इस बार मां ज्वाला जी मंदिर में होने वाले “मेला महोत्सव बिन्दकी” का उत्सव ज्वाला जी महोत्सव थीम पर होगा । इस बैठक में मेला कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया । जिसमें सर्वसम्मति से शिव करन सिंह चौहान को मेला कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया । इस मौके पर मां ज्वाला जी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद नए अध्यक्ष शिवकरन सिंह चौहान का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया ।
नव मनोनीत अध्यक्ष शिव करन सिंह चौहान ने कहा कि इस बार मेला और भी भव्य एवं दिव्य होगा । यह मेला हिंदू पौराणिक कथाओं में दिलचस्प रूप से निहित है और माना जाता है । यह मेला धार्मिक और शांति पूर्ण आयोजन होता है । इस बार मेले को ऐतिहासिक रूप देने की तैयारी पर विचार विमर्श चल रहा है ।कार्यक्रम 11 मार्च से 15 मार्च 2026 तक आयोजन चलेगा जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रात्रि जागरण और भंडारा का आयोजन किया जाएगा ।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बबलू,राजेश कुमार गुप्ता,राम कुमार साहू ,गोविंद बाबू टाटा, मुन्नालाल सोनकर, अनूप अग्रवाल, अतुल द्विवेदी,मधुराज विश्वकर्मा,अश्विनी गुप्ता,ऋषभ सिंह, आलोक गौड़, महेंद्र सिंह,ओम जी हिंदू,शिवांशु ओमर,धीरेंद्र सिंह, आदर्श सिंह चौहान,विवेक सिंह चौहान, अभय,महेंद्र सिंह परिहार, आशीष, नीरज सिंह,दर्शील कुमार ,रचित कपाड़िया,ऋषभ कुमार, आदर्श अवस्थी,आदित्य सिंह रहे ।
