कानपुर । सरसौल विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । महाराजपुर पुलिस ने ग्रामीणों और महिलाओं को सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी । वही पुलिस बल ने गांव का भ्रमण किया और लोगों से संवाद स्थापित किया ।
उन्हें बताया गया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं और आपात कालीन सेवाएं सभी नागरिकों के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं । अभियान के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की गई । महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया ।
उप निरीक्षक बबली गौड़ और शिक्षा भारती ने बताया कि आपात कालीन नंबरों का उपयोग करके कोई भी नागरिक तुरंत सहायता प्राप्त कर सकता है । इनमें एंबुलेंस सेवा, पुलिस सहायता और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शामिल हैं ।
वही अभियान में उपनिरीक्षक इम्तियाज अहमद और सहदेव सिंह सहित पूरा पुलिस बल उपस्थित रहा । ग्रामीणों में सविता निषाद और शोभित निषाद सहित कई अन्य लोग मौजूद थे ।
