बिन्दकी/फतेहपुर । गेहूं चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके पास से दो बोरी में एक कुंतल गेहूं बरामद किया गया तथा कुछ गेहूं बेचने के रुपए 1750 भी बरामद किए गए । पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और न्यायालय भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव से पुलिस ने गेहूं चोरी करने वाले तीन आरोपियों अवधेश उर्फ टमाटर उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र हरिश्चंद्र, दीपक उम्र 26 वर्ष पुत्र रतीराम तथा रोहित उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र बड़कू तीनों निवासी ग्राम शहबाजपुर कोतवाली बिन्दकी को गिरफ्तार कर लिया । तीनों के पास से चोरी किया गया । दो बोरी में एक कुंतल गेहूं बरामद हुआ इसके अलावा 1750 रुपए नगद भी बरामद हुए ।
बताते चलें कि 03 जनवरी 2026 शनिवार की रात करीब 8:00 बजे शहबाजपुर गांव निवासी महावीर प्रसाद के वृद्ध मौसी मौसी अकेले थे । तभी दीपक पुत्र रतीराम अपने कुछ साथियों के साथ घर के अंदर पहुंचा और 4 कुंतल गेहूं चोरी कर ले गया था ।
महावीर प्रसाद जब अपने घर पहुंचे तो देखा कि गेहूं मौके पर नहीं है चोरी हो चुके हैं तो उन्होंने खोजबीन शुरू किया । गेहूं की बोरी फटी होने के कारण गेहूं रास्ते में गिरते चले गए । गेहूं महावीर प्रसाद के घर से लेकर दीपक के घर तक बिखरे पड़े मिले । जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था ।
मुख्य आरोपी दीपक के बताएं के अनुसार पुलिस ने दो अन्य आरोपी अवधेश उर्फ टमाटर तथा रोहित को भी गिरफ्तार किया । तीनों के पास से दो बोरियों में एक कुंतल गेहूं बरामद हुआ इसके अलावा गेहूं का बेंच का 1750 रुपए भी बरामद हुआ । पुलिस ने तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर बुधवार की दुकान करीब 12:00 बजे न्यायालय भेज दिया ।
