फतेहपुर । मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में दिव्यांग बन्धु, लोकल लेवल,अनुश्रवण समिति एवं डी०एम०टी० की बैठक सम्पन्न हुयी । बैठक के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई ।
मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित बचपन डे केयर में अध्यनरत दिव्यांग छात्र/छात्राओं का मासिक स्वास्थ्य परीक्षण रोस्टर बनाकर कराया जाना सुनिश्चित करें ।
साथ ही सुगम्य भारत अभियान के अन्तर्गत सभी सरकारी गैर सरकारी भवनों एवं बैंकों को बाधारहित बनाए जाने के निर्देश ।
उन्होंने प्रबन्धक लीड बैंक अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि बैंकों में दिव्यांगजनों को सहायता के रूप में सहायक उपलब्ध करायें जाए । दिव्यांगजनों को मनरेगा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में भी वरीयता देने हेतु निर्देश दिए गए ।
इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी ,जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रबन्धक लीड बैंक अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सदस्य सचिव आदि उपस्थित रहे ।
