फतेहपुर । मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि निदेशक,प्रशासन एवं विकास/विभागाध्यक्ष, पशुपालन विभाग उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 21 जनवरी 2025 के अनुपालन में सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जायद 2025-26 में “अतिरिक्त चारा विकास कार्यक्रम”(राज्य योजना) के माध्यम से जनपद हेतु 120 लाभार्थियों /पशुपालकों का चयन किया जाना है ।
जिन पशुपालकों के पास कम से कम 02 दुधारू पशु हों तथा 0.1 हे0 से 0.5 हे० तक चारा उत्पादन हेतु भूमि तथा सिंचाई की व्यवस्था हो ।
अनु० जाति /अनु० जनजाति/अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों एवं महिलाओं की उपलब्धता की दशा में भागीदारी सुनिश्चित की जाये तथा पी०सी०डी०एफ० के अन्तर्गत संचालित कियाशील दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के वो सदस्य जो दुग्ध समिति को एक वर्ष से अधिक समय से दूध आपूर्ति कर रहे हों । इसको भी प्राथमिकता दी जा सकती है ।
पात्र/इच्छुक पशुपालक अपने क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी से सम्पर्क कर आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध करायें ।
