फतेहपुर । भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट के वेयर हाउस का वाह्य निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
उन्होंने ई०वी०एम० वेयर हाउस में लगे सी०सी० कैमरों का निरीक्षण किया । जिसमें यह पाया गया कि उक्त सभी सी०सी० कैमरे क्रिया शील है । इसी क्रम में ई०वी०एम० वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे फायर सिलेण्डर की वैधता की जांच की गयी जो मानक के अनुरूप पायी गयी ।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
