बिन्दकी/फतेहपुर । दो बाइक की टक्कर में एक बाइक में सवार छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली के ललौली रोड कैलाश मंदिर के सामने सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे दो बाइकों की तेज टक्कर में एक बाइक में सवार छात्र हिमांशु पाल उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र सुभाष पाल निवासी ग्राम टकौली थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई ।
दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । हालांकि जीवित रहने की आशा पर एंबुलेंस द्वारा हिमांशु पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक हिमांशु पाल के परिजनों को दिया ।
छात्र की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया । परिजन तथा गांव के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे । बताया जाता है कि मृतक हिमांशु पाल जहानाबाद कस्बे के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 12बी का छात्र था । लोगों का अनुमान है की हिमांशु पाल अपने दोस्तों के साथ बाइक में बिन्दकी कस्बा घूमने आया था और तभी दूसरी बाइक की टक्कर से उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।
