बिन्दकी/फतेहपुर । तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल आठ लोग घायल हो गए । सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जिसमें दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बावन इमली शहीद स्मारक के समीप सोमवार को दिन में करीब 3:00 बजे दो बाइको में तेज टक्कर हो गई । जिसके चलते एक बाइक में सवार नूरुल हसन पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी ग्राम मिस्सी कोतवाली बिन्दकी जनपद फतेहपुर तथा दूसरी बाइक में सवार आदर्श पुत्र मुन्ना सिंह व शिवांश सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह दोनों निवासी ग्राम नौधी खेड़ा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए ।
दुर्घटना के बाद हडकंप मचा रहा । तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जिसमें नूरुल हसन तथा आदर्श सिंह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया ।
इसी प्रकार ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरग दिहा पुल मोड़ के समीप सोमवार को दिन में करीब 2:00 बजे बिंदकी-ललौली मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र अमन उम्र लगभग 15 वर्ष पुत्र राम सजीवन निवासी ग्राम बनियानी थाना ललौली जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गया । घायल छात्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
इस मामले में एक घायल छात्र अमन के पिता राम सजीवन ने बताया कि उनका पुत्र अमन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहबाजपुर गांव स्थित सरदार इंटर कॉलेज सरदार पटेल इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है । वह गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने कॉलेज गया था । गणतंत्र दिवस कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह साइकिल द्वारा गांव बनियानी वापस आ रहा था । तभी रास्ते में बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसके चलते उनका पुत्र गंभीर घायल हो गया है ।
इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र के कोरवा गांव की महिलाएं राम श्री देवी उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राज बहादुर,सुनीता देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी वीरेंद्र,रामरती देवी उम्र 45 पर पत्नी छन्ना व रामदेवी उम्र 35 वर्ष पत्नी विनय कुमार सोमवार को खेतों की ओर गई थी ।
सोमवार को दिन में करीब 3:00 बजे चारों महिलाएं खेत से बिन्दकी जोनिहा मुख्य रोड के किनारे किनारे अपने घरों को पैदल लौट रही थी तभी गुलाब की चक्की के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दिया । जिसके चलते चारों महिलाएं घायल हो गई । दुर्घटना के बाद हड़काम मचा रहा चारों महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । इस मामले में वीरेंद्र सिंह सविता पुत्र बुधराज सविता ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है । पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है की बाइक में चालक के अलावा दो अन्य लोग भी बैठे थे । पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
