बिन्दकी/फतेहपुर । राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिन्दकी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा प्राचार्या डॉ० सपना पांडेय के संरक्षण में मुरादपुर गांव में द्वितीय एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन किया गया ।
स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता,नशा मुक्ति,पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगाते हुए जन सामान्य को जागरूक किया । रैली के माध्यम से समाज में स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया गया । इसके उपरांत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें स्वयं सेविकाओं द्वारा बस्ती में साफ-सफाई की गई । झाड़ू लगा कर कूड़ा -कचरा एकत्र किया गया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की शपथ ली गई ।
श्रमदान के पश्चात् संगोष्ठी एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए ।
इस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्नेश विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, “मैं नहीं, आप” की भावना तथा समाज के सर्वांगीण विकास में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्नेश विश्वकर्मा,डॉ. प्रियंका रानी,डॉ. अल्ताब आलम, स्वयं सेवी छात्राएं तथा मुरादपुर गांव के निवासी उपस्थित रहें ।
