कानपुर । अटल आवासीय विद्यालय में नए सत्र की प्रवेश परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बच्चों या कोविड 19 से अनाथ हुए , बच्चों जिनका महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना हेतु पात्र हो जिसका दिनांक 31 जनवरी 2026 तक नि:शुल्क आवेदन कर सकते है ।
विद्यालय में प्रवेश हेतु 22 फरवरी 2026 को परीक्षा का आयोजन किया जाना संभावित है । पी के सिंह अपर श्रम आयुक्त कानपुर क्षेत्र, कानपुर ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय, कानपुर में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, सी0बी0एस0ई0 पैर्टन पर गुणवत्तापरक शिक्षा, यूनिफॉर्म, पाठ्य-पुस्तकें, भोजन व छात्रावास की आवासीय सुविधा तथा बालक-बालिकाओं के सर्वागींण विकास हेतु र्स्पोटस एवं अन्य क्रिया-कलापों की व्यवस्था आदि प्रदान किये जाते है ।
विद्यालय कक्षा- 6 से कक्षा 12 तक सी0बी0एस0ई0 के अन्तर्गत संचालित किया जाता है । इसके लिए अब कक्षा-6 एवं कक्षा-9 में कुल 226 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी 2026 को कराया जाना संभावित है जिसके लिए आनलाईन/ऑफलाईन आवेदन 31 जनवरी 2026 तक किये जा सकेगें ।
इसके अतिरिक्त ऑनलाईन आवेदन हेतु सम्बन्धित जिले की एनआईसी बेब साईट से आवेदन डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन कानपुर मण्डल के समस्त जनपदों (कानपुर नगर/कानपुर देहात/कन्नौज/फर्रूखाबद/इटावा/आरैया) के श्रम कार्यालय/कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी/कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक में नियत तिथि के अन्तर्गत जमा कर सकते है ।
प्रवेश परीक्षा की अधिक जानकरी के लिए उपरोक्त कार्यालयों एवं कार्यालय अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम-रामपुर नरूआ, तहसील-बिल्हौर,कानपुर नगर से निशुल्क प्राप्त कर 31 जनवरी 2026 तक किये जा सकते है ।
