बकेवर/फतेहपुर । 77वां गणतंत्र दिवस में विकासखंड देवमई के विभिन्न गांव व कस्बा में तिरंगा फहराकर धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व मनाया गया ।
इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं में रैलिया निकली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । कस्बा बकेवर में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं थाना बकेवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया और गणतंत्र दिवस में प्रकाश डाला गया ।
इस मौके पर बकेवर कस्बे के चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल,जानकी इंटर कॉलेज,महेंद्र पाल सरस्वती शिशु मंदिर,सरस्वती बाल मंदिर,प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय, स्वामी पथिक इंटर कॉलेज, संतोष सिंह महाविद्यालय,मदर जानकी इंटर कॉलेज शंकर नगर ,स्वामी परमहंस परमानंद इंटर कॉलेज मुसाफा ,डॉ० वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, कार्यालय विकासखंड देवमई, बाल विकास कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय,पुलिस चौकी देवमई, पुलिस चौकी मुसाफा व अन्य सभी कार्यालयों मे ध्वजारोहण किया गया ।
इस मौके पर कार्यालय अध्यक्षों व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण करके मिष्ठान वितरण किया ।
