खजुहा/फतेहपुर । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां पन्थेश्वरी धाम खजुहा में आयोजित 50वां श्री शत् चण्डी महायज्ञ के अन्तर्गत भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।
देश में जहां एक ओर हिन्दू नव वर्ष की खुशियां दे रहे हैं तो वही दूसरी ओर लोग नवरात्रि में मां की उपासना करते हुए दिखे । मां पन्थेश्वरी धाम खजुहा के मुख्य पुजारी आचार्य आयुष द्विवेदी ने यज्ञ की जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र नवरात्रि महामहोत्सव के अवसर पर आदिशक्ति मां पन्थेश्वरी धाम खजुहा में आयोजित 50वां श्री शत् चण्डी महायज्ञ का आयोजन मन्दिर ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है । प्रातः कालीन बेला में मन्दिर के सरोवर में घट पूजन के साथ वेदाचार्य प्रभात तिवारी ने कलश यात्रा नगर भ्रमण का कार्यक्रम प्रारंभ किया ।
कलश यात्रा में मन्दिर पुजारी आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज के साथ यज्ञाचार्य के रुप में वेदाचार्य प्रभात तिवारी व राजन अवस्थी, दिनेश पाण्डेय, ऋषिराज दीक्षित, राम जी शुक्ला व अन्य सहयोगी आचार्य गण मौजूद रहे ।
