बिन्दकी/फतेहपुर । टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) की जनपदीय इकाई ने दिवंगत शिक्षामित्र स्वर्गीय आलोक अवस्थी की पत्नी माया देवी को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता DBT के माध्यम से उनके खाते में भेजी ।
रविवार को TSCT टीम ग्राम सई चौडगरा स्थित आवास पहुंची, जहां परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की गई और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकानंद जी से परिजनों की टेलीफोनिक वार्ता भी कराई गई ।
स्वर्गीय आलोक अवस्थी प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर, ब्लॉक मलवा में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत थे और 04 अप्रैल 2025 को सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था ।
निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार साहू, मंडल सह-संयोजक प्रकाशशंकर मोदनवाल,जिला प्रवक्ता विपिन श्रीवास्तव,जिला सह-संयोजक फ़राज़ उज जफर ,श्रीमती अर्चना चौरसिया, जिला आईटी सेल प्रभारी बिपिन बाजपेई,जिला मीडिया प्रभारी संदीप यादव ,भास्कर द्विवेदी,ब्लॉक संयोजक मलवा अभिषेक अवस्थी,ब्लॉक सह-संयोजक मलवा विजय सिंह, राम कुमार, आईटी सेल प्रभारी मलवा प्रज्ञात सिंह परिहार, अमौली ब्लॉक संयोजक राजेश उत्तम, ब्लॉक प्रवक्ता तेलियानी मो. फारूख तथा सक्रिय सदस्य जितेंद्र कुमार,चंद्रि केश नारायण,जनार्दन वर्मा, चंद्रशेखर, अशोक पाल एवं विश्वज्योति बाजपेई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
