बकेवर/फतेहपुर । बिन्दकी थाना व कस्बा के मोहल्ला मीरखपुर निवासी सुरेंद्र पांडे (55)अपनी पत्नी साधना (47) के साथ बाइक से चिल्ली गांव से वापस घर को लौट रहे थे ।
सुबह करीब 9:00 बजे जैसे ही वे मुगल रोड हाईवे पर आलमपुर मोड़ के पास पहुंचे,तभी ट्रेलर ने बाइक की पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया । हादसे में बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे । गंभीर घायल सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया । वहीं घायल पत्नी को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । जहां चिकित्सकों ने साधना को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है । बकेवर पुलिस को सूचना मिली तो थाने के सामने ट्रेलर को रोक लिया । थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । हादसे की जानकारी परिजनों को हुई चीख-पुकार मच गई ।
