– रामगंज पक्का तालाब व नगर पंचायत किशनपुर के शीतला मन्दिर तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर
फतेहपुर । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तालाब/झील/पोखर संरक्षण योजना संचालित की गयी । जिसके अन्तर्गत आम लोगो के टहलने हेतु इण्टरलॉकिंग पाथवे,हरियाली हेतु पौधारोपण,जल संरक्षण,प्रकाश व्यवस्था,नागरिको हेतु बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था, डस्टबिन की व्यवस्था,साइनेज बोर्ड,चारो तरफ चेनलिंक फेनसिंग,सन्देश पेटिंग एवं गेट की व्यवस्था आदि करायी जानी थी । जिससे उक्त स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सौन्दर्गीकरण का विस्तार होगा ।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 03 तालाब में नगर पालिका परिषद में ताम्बेश्वर मन्दिर के पीछे तालाब (क्षेत्रफल लगभग-0.3360 हे०) सौन्दर्गीकरण का कार्य, गोपाल नगर जी०टी० रोड शनिदेव मन्दिर के सामने गाटा सं0 490 में तालाब (क्षेत्रफल लगभग-0.2665 हे०) सौन्दर्याकरण का कार्य तथा नगर पंचायत खागा के वार्ड नं0 11 रामनगर में गिरजा देवी महाविद्यालय के पास तालाब (क्षेत्रफल लगभग 1.2150 हे0) जल संरक्षण एवं सौन्दर्गीकरण का कार्य कराया गया है ।
पूर्व में उक्त तीनो स्थल पर गाद, मिट्टी एवं झाड़ियों से तालाब पूरे पटे हुए थे कार्य के दौरान जल संरक्षण हेतु खुदाई एवं सफाई कराते हुए आम जन व भागीदारी हेतु इण्टरलॉकिंग पाथवे, हरियाली हेतु पौधारोपण,जल संरक्षण,प्रकाश व्यवस्था, नागरिको हेतु बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था, डस्टबिन की व्यवस्था ,साइनेज बोर्ड, चारो तरफ चेनलिंक फेनसिंग, सन्देश पेटिंग एवं गेट आदि की व्यवस्था करायी गयी है ।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 02 तालाब नगर पालिका परिषद, फतेहपुर के रामगंज पक्का तालाब (क्षेत्रफल लगभग-0.2947 हे0) का जल संरक्षण एवं सौन्दर्गीकरण का कार्य 80 प्रतिशत हो गया है शीर्घ ही शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा एवं नगर पंचायत किशनपुर के शीतला मन्दिर तालाब (क्षेत्रफल लगभग-0.3640 हे0) का जल संरक्षण एवं सौन्दर्गीकरण का कार्य 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है । शीर्घ ही उपरोक्त दोनो तालाब जल संरक्षण एवं अन्य सुविधाओं के साथ आमजन को उपलब्ध हो जायेगें ।
इस प्रकार तालाब/झील/पोखर संरक्षण योजना के माध्यम से एक तरफ जहाँ नगरीय क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा । वही दूसरी तरफ आम नागरिक को भी अच्छा (स्वास्थ्य वर्धक) वातावरण उपलब्ध होगा ।
