फतेहपुर । राष्ट्रीय शिक्षक,प्रशिक्षक एवं शिक्षाविद डॉ० सुनील कुमार तिवारी को उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ मे उनके शिक्षा एवं साहित्य मे उत्कृष्ट कार्य के लिए शैक्षिक संवाद मंच द्वारा राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान- 2026 से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद दीक्षित मलय मे बताया कि डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों मे पढ़ाई जा कक्षा 1 व 2 मे हिंदी की पुस्तक सारंगी एवं गणित की आनंदमय पुस्तक का लेखन किया है । इसी प्रकार एन सी ई आर टी की सम्पूर्ण भारत देश के केंद्रीय विद्यालयों मे कक्षा 4 से 8 तक पढ़ाई जाने वाली गणित की पुस्तक गणित प्रकाश का हिंदी अनुवाद / कस्टमइजेशन किया है । इसके अलावा अनोपचारिक शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण, सुमसंसा वैदिक गणित, स्वतंत्र भारत की शिक्षा नीतियाँ, ज्ञातव्य सहित एससीईआरटी के लिए दर्जनों मॉड्यूल का लेखन किया है । इस पुरस्कार प्राप्त होने पर शिक्षकों मे उत्साह है एवं उल्लास है ।
