मसूद पेज़ेश्कियान ने तेहरान में इमरजेंसी सर्विसेज़ के अधिकारियों के साथ बैठक की ।
ईरान । ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि अमेरिका या इसराइल की ओर से ईरान को झुकाने की कोशिशें नाकाम होंगी । मसूद पेज़ेश्कियान ने बुधवार को तेहरान में इमरजेंसी सर्विसेज़ के अधिकारियों के साथ बैठक की ।
बैठक में उन्होंने कहा “ईरानी जनता कभी भी अमेरिका और इसराइल के ऐसे तरीक़े को स्वीकार नहीं करेगी ईरान हमेशा अलग-अलग देशों के साथ अच्छे रिश्तों की ज़रूरत पर ज़ोर देता रहा है ।”
मसूद पेज़ेश्कियान के बयान ऐसे समय में आए हैं । जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे दौर की बातचीत की संभावना जताई है । ईरान के अधिकारियों या नेताओं ने सीधे तौर पर अब तक इस पर टिप्पणी नहीं की है ।
हालांकि सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कूटनीतिक सूत्रों के हवाले से बताया था कि ईरान के पास आगे की बातचीत को लेकर “कोई जानकारी नहीं” है ।
