वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने के बाद की तस्वीर
छत्तीसगढ़ । सक्ती ज़िले में वेदांता पावर प्लांट में मरने वाले मज़दूरों की संख्या 16 हो गई है । इस बीच राज्य सरकार ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं इधर कांग्रेस पार्टी ने भी एक जांच दल बनाया है ।
गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर सक्ति ज़िले के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से लगभग तीन दर्जन मज़दूर बुरी तरह से झुलस गए थे । इनमें से 9 मज़दूरों की मौत कल हुई थी । जबकि इलाज के दौरान 7 अन्य मज़दूरों की मौत हो गई ।
अभी तक मृतकों में से केवल चार की पहचान हो पाई है । जिनमें ठंडाराम,पप्पू कुमार,अमृत पटेल और बृजेश कुमार का नाम शामिल है । प्लांट प्रबंधन का कहना है कि मृतकों के शरीर जलने के कारण उनकी पहचान में मुश्किल हो रही है ।
इस दुर्घटना में 36 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 12 छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं शेष मज़दूर बिहार,झारखंड और पश्चिम बंगाल के हैं ।
लोगों को आरोप है कि इस पावर प्लांट में काम करने वाले कई लोग लापता हैं । प्रबंधन न तो उनकी जानकारी दे रहा है, न ही वे अस्पताल में भर्ती हैं इसे लेकर कल रात से ही पीड़ित परिवार के सदस्य पावर प्लांट के सामने धरना दे रहे हैं ।
इस बीच वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये और नौकरी देने की घोषणा की है । घायलों को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे । प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मृतकों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हज़ार रुपये दिए जाएंगे । राज्य सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है । वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए सहायता राशि और नौकरी देने का एलान किया है और घायलों को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे । इससे पहले पीएमओ ने मुआवजे़ की घोषणा की थी । हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे ।
