इसराइल का कहना है कि वो शख़्स इसराइली सेना की हलचल की जानकारी जुटाने में अहम भूमिका निभाते थे ।
इसराइल । इसराइली सेना और शिन बेट (इसराइल की सिक्योरिटी एजेंसी) ने एक संयुक्त बयान में बताया है कि उत्तरी ग़ज़ा पर किए गए हवाई हमले में हमास की इंटेलिजेंस विंग के एक बड़े लीडर की मौत हो गई है ।
बयान में बताया गया है कि मारे गए व्यक्ति का नाम इयाद अहमद अब्दुल रहमान शम्बारी था । जो इंटेलिजेंस यूनिट में ऑपरेशंस का प्रमुख था ।
बयान में कहा गया “इयाद अब्दुल रहमान शम्बारी इसराइली सेना की हलचल की जानकारी जुटाने में अहम भूमिका निभाता था और इलाक़े में तैनात फ़ौजों के लिए सीधा ख़तरा माना जाता था ।”
यह भी बताया गया कि उन्होंने ‘7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले की योजना बनाने में हिस्सा लिया’ था । इसी के बाद इसराइल और फ़लस्तीन के बीच टकराव बढ़ गया था ।
