ट्रंप ने ईरान को लेकर मर्त्ज़ से हुई बातचीत का भी ज़िक्र किया ।
अमेरिका । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी के चांसलर फ़्रिड्रिख़ मर्त्ज़ की आलोचना करते हुए कहा है कि वह ‘बहुत ख़राब काम कर रहे हैं ।’
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा “जर्मनी में इमिग्रेशन और एनर्जी की समस्याएं हैं । वो कई तरह की समस्याएं झेल रहे हैं । वहां यूक्रेन को लेकर भी बड़ी समस्या है ।”
ट्रंप ने ईरान के मामले में मर्त्ज़ से हुई बातचीत का भी ज़िक्र किया ।
उन्होंने कहा “मैंने ईरान में जो कुछ भी किया । इसके लिए उन्होंने मेरी आलोचना की. लेकिन जब मैंने उनसे पूछा ‘क्या आप चाहते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार हो ?’ तो उन्होंने कहा ‘नहीं’ । मैंने कहा ‘तो फिर मुझे लगता है कि मैं सही हूं’।” बीते दिनों ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या कम करने पर विचार कर रहा है ।
