कुछ महत्वपूर्ण तथ्य –
✓ नगर में बायपास बना हुआ है ।
✓ आखिर बायपास होने के बाद भी बड़ी गाड़ियों का आवागमन बढ़ी संख्या में होता है ।
✓ कभी कभी यही बड़ी गाड़ियां हादसे का शिकार बन जाती हैं ।
✓ अभी हाल में ही कई छोटे स्कूली बच्चों को रौंदकर चले जाते हैं ।
✓ हादसे के बाद जिम्मेदार लोगों की आंखें खुलती हैं ।
✓ लेकिन मंडल अध्यक्ष स्वाति ओमर की ये पहल वास्तविक में सराहनीय है ।
✓ इन्होंने और इनकी पूरी टीम ने इस गम्भीर समस्या का प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी बिन्दकी को सौंपा है ।
बिन्दकी/फतेहपुर । जनपद फतेहपुर की बिन्दकी तहसील अंतर्गत से बाहर बड़े वाहनों के लिए बायपास बना हुआ है । लेकिन तब भी बड़ी गाड़ियों का आवागमन नगर के अंदर से होता है । इस पर न तो राजनीति दल के लोग आगे आए हैं न कि बड़े बड़े संगठन वाले । लेकिन इस जटिल समस्या को देखते हुए बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि महिला मंडल की नगर अध्यक्ष बिन्दकी स्वाति ओमर ने अपने पदाधिकारियों के साथ ज्ञापन लेकर उपजिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल को सौंपा और समस्या से रूबरू कराया । जिसमें बिन्दकी नगर में बायपास मार्ग बनने के बावजूद भारी वाहन (ट्रक,डंपर आदि) लगातार नगर के अंदर,विशेषकर अम्बेडकर चौराहा से होकर गुजर रहे हैं इस कारण नगरवासियों,स्कूली वाहनों एवं पैदल चलने वाले लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । भीषण गर्मी के चलते जाम की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है । जिससे छोटे बच्चों,बुजुर्गों एवं आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है साथ ही दुर्घटना की संभावना भी लगातार बनी रहती है । जबकि कभी कभी बड़ी दुर्घटना हो भी जाती है ।

इस पर उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि महिला मंडल की नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर ने कहा कि बायपास मार्ग होने के बाद भी नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए अम्बेडकर चौराहा पर सख्त निगरानी एवं नियमित चेकिंग कराई जाए, स्कूल समय में विशेष रूप से नो-एंट्री लागू कर आमजन को राहत प्रदान की जाए ।
ज्ञापन देने में नगर अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष डॉली गुप्ता, सदस्य,दीपिका ओमर,माया ओमर,ममता ओमर,सीमा गुप्ता, कंचन गुप्ता, स्वर्णिमा सिंह व रमा ओमर मौजूद रही ।
