कांग्रेस 14 मई को केरल में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर देगी ।
केरल । कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने कहा “कांग्रेस विधायक दल ने नेता चुनने के लिए पार्टी नेतृत्व को अधिकृत किया था । आलाकमान ने चर्चा पूरी कर ली है और फैसले की घोषणा कल की जाएगी ।”
केरल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ़्रंट ने जीत हासिल की है ।
राज्य में मुख्यमंत्री की दौड़ में तीन नाम सबसे ऊपर हैं ।
ये नाम हैं – संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, केरल की पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे वीडी सतीशन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री ।
पार्टी नेतृत्व के मुताबिक़ सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अंतिम नाम तय किया जाएगा ।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी से इस मुद्दे पर बुधवार (13 मई 2026) को अहम बातचीत की ।
