ये ड्रोन इराक़ी हवाई क्षेत्र से होकर सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में दाख़िल हुए (सांकेतिक तस्वीर: 4 मार्च 2026 को यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में नजर आया ड्रोन) ।
World News Update । सऊदी अरब ने बताया है कि उसने रविवार को अपने हवाई क्षेत्र में दाख़िल हुए तीन ड्रोन नष्ट किए हैं ।
सऊदी रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर जारी बयान में बताया “17 मई को तीन ड्रोन नष्ट किए गए । ये ड्रोन इराक़ी हवाई क्षेत्र से होकर सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में दाख़िल हुए थे ।”
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल अल-मालिकी ने कहा, “हमारा रक्षा मंत्रालय सही समय और सही जगह पर जवाब देने का अधिकार रखता है देश के ख़िलाफ़ किसी भी कोशिश पर ज़रूरी क़दम उठाया जाएगा ।”
रविवार सुबह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी स्थित बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट में भी ड्रोन हमला हुआ था ।
हालांकि यूएई ने अब तक यह नहीं बताया है कि यह हमला किस ओर से हुआ है ।
गौरतलब है कि क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण हैं क्योंकि अमेरिका-इसराइल ने ईरान पर हमले किए थे अप्रैल में युद्धविराम लागू होने के बाद इन देशों में संघर्ष रुका हुआ है । लेकिन इराक़ से सऊदी अरब और कुवैत समेत खाड़ी देशों की तरफ़ ड्रोन हमले अब भी जारी हैं ।
