ईरान । देश के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा है कि अमेरिका के साथ लागू हुआ युद्धविराम सभी मोर्चों के लिए है और इसमें लेबनान भी शामिल है ।
उन्होंने एक्स पर लिखा “इस युद्धविराम का किसी एक मोर्चे पर उल्लंघन, सभी मोर्चों पर इसके उल्लंघन के समान माना जाएगा । युद्ध विराम के किसी भी उल्लंघन के परिणामों की ज़िम्मेदारी अमेरिका और इसराइल पर होगी ।”
अराग़ची की ये चेतावनी इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के उस बयान के बाद आई है । जिसमें उन्होंने कहा है । ‘मैंने सेना को लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों पर हमला करने का आदेश दिया है ।’
वहीं अमेरिका ने भी दावा किया है कि उसने शनिवार और रविवार को ईरान में रडार और ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर हमले किए हैं ।
फ़िलहाल अमेरिका और ईरान के बीच बेहद नाज़ुक युद्धविराम लागू है और तीन महीने लंबे युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत जारी है ।
