ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने संसद में इसकी जानकारी दी ।
इराक । उत्तरी इराक़ में रविवार को एक ट्रेनिंग एक्सरसाइज़ के दौरान हुई दुर्घटना में ब्रिटिश आर्मी के एक सैनिक की मौत हो गई ।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है ।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने इस सैनिक की मौत की जानकारी सोमवार को हाउस ऑफ़ कॉमन्स में दी ।
उन्होंने कहा “मुझे गहरे दुख के साथ सदन को सूचित करना पड़ रहा है कि कल उत्तरी इराक़ में एक ट्रेनिंग के दौरान एक दुर्घटना हुई । जिसमें ब्रिटिश सेना के एक सैनिक की मौत हो गई ।”
रक्षा मंत्री ने बताया कि परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है ।
उन्होंने अनुरोध किया है कि आगे की जानकारी सार्वजनिक किए जाने से पहले उन्हें कुछ समय दिया जाए ।
उन्होंने कहा “मुझे विश्वास है कि इस दुखद समय में पूरे सदन की संवेदनाएं परिवार और संबंधित सैन्य इकाई के साथ हैं ।”
