ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं ।
अमेरिका । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो जाएगा ।
ट्रेड डील को लेकर उन्होंने कहा ”हम एक समझौते पर पहुँच जाएँगे, क्योंकि मुझे प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) बहुत पसंद हैं । वे मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारी आपस में अच्छी बनती है । हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं ।” हालांकि एक बार ट्रंप ने फिर दोहराया कि ‘भारत ने अमेरिका पर बहुत ज़्यादा टैरिफ़ लगाए और इसके बदले अमेरिका को कुछ नहीं मिला ।’
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा”सालों तक भारत ने अमेरिका का फ़ायदा उठाया… उन्होंने हम पर बहुत ज़्यादा टैरिफ़ लगाए और बदले में कुछ नहीं दिया । अब स्थिति बिल्कुल विपरीत है अब हम भारत से काफ़ी पैसा कमा रहे हैं ।”
ग़ौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत लंबे समय से जारी है लेकिन अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है ।
