पीटीआई के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है ।
Big Breaking News । उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक निजी कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना सामने आई है । यह घटना अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में हुई है ।


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि कोचिंग सेंटर के अंदर काफी धुआं भर जाने के कारण बचाव कार्य के लिए दीवार तोड़ी गई और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है उन्होंने अंदर फंसे लोगों की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है ।
ब्रजेश पाठक ने बताया “अलीगंज की कोचिंग सेंटर में आग लगी है सभी बच्चों को सुरक्षित बचाया जाए, यह प्राथमिकता है. ज़्यादातर बच्चों को निकाल लिया गया है । मात्र दो-तीन या तीन-चार बच्चे हैं । ऐसा बच्चों के साथियों का कहना है कि अंदर वॉशरूम में बंद कर लिए थे ।”
एएनआई से बातचीत में एक प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि उसने कुछ लोगों को आग से बचने के लिए इमारत से कूदते हुए देखा ।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इमारत से कूदने की वजह से कुछ स्टूडेंट्स घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
पीटीआई के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं । हालांकि आग लगने के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है । मौके पर दमकल विभाग की टीम तैनात है ।
