– टीएमसी प्रमुख ने कहा है कि उन लोगों के प्रति अपनी एकजुटता, सलाम, बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं । जो अभी भी पार्टी (टीएमसी) के साथ हैं ।
पश्चिम बंगाल । राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने उन कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं जो अभी भी पार्टी से जुड़े हुए हैं ।
ममता बनर्जी ने कहा “मैं साधारण लोगों, ज़मीनी कार्यकर्ताओं और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस से जुड़े उन लोगों के प्रति अपनी एकजुटता, सलाम, बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं, जो अभी भी पार्टी के साथ हैं ।”
“उन लोगों को भी सलाम करती हूं,जिन्होंने बीजेपी का दामन थामकर पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं किया है ।”
“पिछले कुछ दिनों से आपने देखा होगा कि मेरे पार्टी के सहयोगी और प्रवक्ता बोल रहे हैं,लेकिन मैंने बहुत कम बोला है इसका कारण यह है कि कभी-कभी मुझे लगता है कि मौन सबसे अधिक बोलता है ।”
“मैंने देखा कि बीजेपी वोटों में धांधली करके सत्ता में आई । हम सभी यह जानते हैं । उन्होंने ईवीएम में हेरफेर किया,वोट चोरी किए और गिनती प्रक्रिया में गड़बड़ी की ।”
“ऐसा भय फैल गया है कि जो लोग हमारा समर्थन करते हैं, जो हमारे साथ खड़े हैं । हज़ारों की संख्या में, हमारे कार्य कर्ताओं को उन्हें दिनदहाड़े निशाना बनाया जा रहा है जब कि उनके ख़िलाफ़ कोई वैध मामला नहीं है और न ही कोई अदालत का आदेश है ।”
शनिवार को पश्चिम बंगाल इकाई की अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था ।
