जूड बेलिंगहैम के दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने सेमीफ़ाइनल में पहुंचान।
Fifa World Cup । फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026 के क्वार्टर फ़ाइनल में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हरा दिया और सेमी फ़ाइनल में एंट्री पा ली है ।
मियामी में खेले गए इस मुक़ाबले में शुरुआती बढ़त नॉर्वे को मिली । लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए पहले बराबरी की और फिर एक्स्ट्रा टाइम में विजयी गोल दागा ।
दरअसल मैच के पहले हाफ के 36वें मिनट में एंड्रियास शेल्डेरुप के गोल ने नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई । लेकिन पहले हाफ के इंजरी टाइम में जूड बेलिंगहैम ने गोल कर इंग्लैंड को बराबरी पर ला दिया । हाफ टाइम पूरा होने तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 था । जिस वजह से मुक़ाबला रोमांचक हो गया ।
इसके बाद दूसरे हाफ़ के एक्स्ट्रा टाइम की शुरुआत में ही बेलिंगहैम ने एक और गोल दाग दिया । मैच के 93वें मिनट में किए गए इस गोल ने इंग्लैंड की टीम की जीत सुनिश्चित कर दी । एक्स्ट्रा टाइम के 30 मिनट तक इंग्लैंड ने ये बढ़त बरकरार रखते हुए मैच 2-1 से जीत लिया ।
साल 2018 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई है ।अब सेमीफ़ाइनल में टीम का मुक़ाबला अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा ।
