अमेरिका । राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरानी प्रतिनिधियों के साथ लगभग 11 घंटे तक चली बैठक में लगभग सभी मुद्दों पर सहमति बन गई थी । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ 11 घंटे लंबी बैठक चली थी । मगर वो अंतिम समय में पलट गए ।
उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने अमेरिका के साथ होने वाले एक संभावित समझौते को अंतिम समय में बदलने की कोशिश कर “तोड़ दिया” । उन्होंने यहां तक कहा है कि अमेरिका “संभवतः होर्मुज़ स्ट्रेट का संचालन करेगा ।”
फ़ॉक्स न्यूज़ से फ़ोन पर बातचीत में ट्रंप ने ईरान के साथ हुई हालिया वार्ता पर विस्तार से बात की । उन्होंने दावा किया कि ईरानी प्रतिनिधियों के साथ लगभग 11 घंटे तक चली बैठक में लगभग सभी मुद्दों पर सहमति बन गई थी ।
उन्होंने कहा कि “ईरान ने कल (रविवार) 11 घंटे लंबी बैठक की थी ।”
ट्रंप के मुताबिक़ इस दौरान “हर बात पर सहमति बन गई थी” । उनका इशारा अमेरिका के साथ संभावित समझौते की ओर था ।
ट्रंप ने कहा “इन लोगों के साथ हर चीज़ में 11 घंटे लग जाते हैं । यह काम एक मिनट में हो जाना चाहिए ।”
हालाँकि उनके अनुसार बैठक के बाद ईरानी प्रतिनिधि कमरे से चले गए । फिर उन्होंने दोबारा संपर्क कर कहा कि उन्हें “कुछ बदलाव करने हैं ।”
ट्रंप ने कहा “हमेशा बदलाव होते रहते हैं वे पेशेवर वार्ताकार हैं । बस यही उनका काम है । मैं यह भी नहीं कहूँगा कि वे इसमें बहुत अच्छे हैं उन्हें मुझसे कुछ भी हासिल नहीं हुआ ।” उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि उसने 47 वर्षों तक अमेरिकी राष्ट्रपतियों को उलझाकर रखा ।
