अयोध्या । थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र के कंधरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की मौत से हड़कंप मच गया । किशोरी का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है । हालांकि मौत के कारणों की जांच की जा रही है । मामला थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र के कंधरपुर का है ।
