ईरान ने कहा कि वह अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहा है ।
World 🌎 News । ईरान ने कहा है कि वह ओमान के साथ बातचीत कर रहा है । ताकि होर्मुज़ स्ट्रेट में रास्ते कमर्शियल जहाज़ों की आवाजाही दोबारा शुरू करने के लिए एक अस्थायी व्यवस्था पर सहमति बन सके ।
यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान में युद्ध ख़त्म करने के लिए सोमवार से नई बातचीत शुरू होगी और इसी मकसद से उन्होंने ईरान पर होने वाले ‘बड़े पैमाने’ के हमलों को रोक दिया है ।
इसके जवाब में ईरान ने कहा कि वह अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहा है और ऐसी कोई योजना भी नहीं है ।
ट्रंप ने यह नहीं बताया कि इस बातचीत में कौन-कौन शामिल होगा । इससे पहले उन्होंने कहा था कि समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन चुकी है । जिसमें होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलना भी शामिल है । ईरान की ओर से इस अहम समुद्री मार्ग को बंद किए जाने से तेल की क़ीमतों में तेज़ उछाल आया है ।
