Oplus_131072
प्रयागराज । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और सीट कटौती के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा ।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के ख़िलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं । लेकिन प्रशासन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर एफ़आईआर दर्ज कर रहा है ।”
राहुल गांधी ने कहा “मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है । सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुकदमे और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन ।”
उन्होंने आगे लिखा “जब मैंने छात्रों की बात सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया,तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है ।”
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज़ से डरती है । उन्होंने कहा, “साफ़ है,उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है ।” उन्होंने कहा कि वह छात्रों के साथ हैं और सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, उन्हें छात्रों की आवाज़ उठाने से नहीं रोक सकती ।
