बिन्दकी/फतेहपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारत के विभिन्न शहरों,गाँवों और राज्यों में भव्य तिरंगा यात्रा और बाइक रैलियों का आयोजन किया जा रहा है । जिसके मद्देनजर कल दिन गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट बिन्दकी नगर में विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल रही है और क्षेत्रीय समस्याओ का ज्ञापन एसडीएम को देंगे ।
प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम किसान भाई “ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया है । जो कल दोपहर 12 बजे बिन्दकी फायर स्टेशन से हो कर नगर के अम्बेडकर चौराहा से खजुहा चौराहा, फाटक बाजार से गांधी चौराहा होते हुए तहसील में ठहर कर उप जिलाधिकारी बिन्दकी को क्षेत्रीय, किसानों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा जाएगा ।
