अयोध्या । डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा मंजरी त्रिपाठी ने B.Tech इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है ।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए घोषित इस उपलब्धि के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंजरी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है । बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेगी ।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या के 31वें दीक्षान्त समारोह में प्रदान किए जाने वाले पदकों की मेधावी सूची में मंजरी त्रिपाठी का नाम शामिल हुआ था । मंजरी त्रिपाठी जनपद न्यायालय अयोध्या में प्रैक्टिस करने वाले सिविल अधिवक्ता पंकज कुमार त्रिपाठी की सुपुत्री हैं ।
विश्वविद्यालय ने भी बधाई देते हुए कहा कड़ी मेहनत का परिणाम है । मंजरी त्रिपाठी की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन बताया जा रहा है ।
गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर परिवार, शिक्षकों और साथियों में खुशी की लहर है । विश्वविद्यालय के कुलपति और शिक्षकों ने मंजरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा मंजरी की इस उपलब्धि से अवध विश्वविद्यालय की छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है ।
