इसराइल । देश की इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद के चीफ़ रोमन गॉफ़मैन ने अपने दो वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है ।
इसराइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इन दोनों अधिकारियों ने ईरान की सरकार को सत्ता से हटाने का कथित प्लान तैयार किया था । जो नाकाम साबित हुआ ।
हालांकि इस जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है ।
इसराइली चैनल-12 की रिपोर्ट के अनुसार हटाए गए अधिकारियों में से एक दिसंबर 2015 से मोसाद के इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट का प्रमुख था । जबकि दूसरा अधिकारी एजेंसी के ईरान मामलों से जुड़े विभाग का प्रमुख था ।
हालांकि इसराइली मीडिया की रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं ।
रिपोर्ट के मुताबिक़ दोनों अधिकारियों ने ईरान की सरकार को सत्ता से हटाने के लिए एक ऑपरेशनल प्लान तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी कथित तौर पर इस योजना में कुर्द समूहों की मदद लेने और पूरे ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों को भड़काने की रणनीति शामिल थी ।
इसराइली मीडिया के अनुसार इसी योजना का ज़िक्र पहले द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में भी किया गया था ।
दावा है कि इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी यह योजना दिखाई थी । उस समय नेतन्याहू ट्रंप को ईरान पर सैन्य कार्रवाई के लिए राज़ी करने की कोशिश कर रहे थे ।
रिपोर्ट के मुताबिक़ इस योजना के तैयार होने के समय मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया थे । बार्निया की जगह जून 2026 में रोमन गॉफ़मैन ने ली ।
