अमेरिका । देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि भविष्य में ईरान के मुद्दे पर होने वाली बातचीत में वो मुआवज़े की मांग करें । ट्रंप ने ईरान के साथ हालिया सैन्य संघर्ष को लेकर मुआवज़े की मांग की है ।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान युद्ध के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवज़े की मांग कर रहा है, तो अमेरिका भी ईरान से उन लोगों के लिए मुआवज़ा मांग सकता है, जो ईरान के हमलों में मारे गए या गंभीर रूप से घायल हुए ।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा “मैं देख रहा हूं कि ईरान के प्रतिनिधि पिछले पांच महीने के सैन्य संघर्ष के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवज़े की मांग कर रहे हैं (यह संघर्ष इसलिए शुरू हुआ । क्योंकि वे परमाणु हथियार नहीं छोड़ेंगे), जबकि हमारी किसी भी बातचीत या बैठक में इसका कभी ज़िक्र नहीं हुआ ।”
उन्होंने लिखा “लेकिन यह एक दिलचस्प विचार है । अब मैं भी ईरान से मुआवज़े की मांग कर रहा हूं । यह मुआवज़ा उन सभी लोगों के लिए होगा । जिन्हें उन्होंने मार दिया और गंभीर रूप से घायल किया । इन हमलों और संघर्षों के लिए ईरान जाना जाता है । जिनका नेतृत्व शुरुआत में जनरल सुलेमानी ने किया था । इसमें यूएसएस कोल पर मारे गए लोगों के परिवार और लड़ाई में मारे गए हज़ारों अन्य लोग भी शामिल हैं ।”
ट्रंप ने लिखा “इसके अलावा, पिछले 50 वर्षों में ईरान ने जिन लाखों निर्दोष प्रदर्शनकारियों को मारा है, उनके परिवारों को भी मुआवज़ा दिया जाना चाहिए इनमें पिछले पांच महीनों में मारे गए 52,000 लोग भी शामिल हैं । मैंने अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे भविष्य में होने वाली किसी भी बातचीत में इस मांग को मज़बूती से रखें ।”
ग़ौरतलब है कि ईरान के प्रतिनिधि बातचीत में लगातार यह मुद्दा उठाते रहे हैं कि उनके देश को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवज़ा दिया जाए ।
