Pakistan । इसहाक़ डार ने बताया कि उन्होंने रियाद स्थित पाकिस्तानी दूतावास को संबंधित अधिकारियों के साथ तुरंत संपर्क करने का निर्देश दिया है । हूती विरोधियों ने लाल सागर में एक कमर्शियल जहाज़ पर हमला किया है इस हमले में तीन पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई है । पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इसहाक़ डार ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर इस हमले की निंदा की । उन्होंने बताया कि इस हमले में तीन पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है ।
उन्होंने कहा “इस तरह के हमलों से निर्दोष लोगों की जान ख़तरे में पड़ती है और यह अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन है । साथ ही इससे लाल सागर में नौवहन की स्वतंत्रता, समुद्री सुरक्षा और कमर्शियल जहाज़ों की सुरक्षा को गंभीर ख़तरा पैदा होता है ।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान घटना की पूरी जानकारी और उसके हालात का पता लगाने के लिए सऊदी अधिकारियों और यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के संपर्क में है । इसहाक़ डार ने बताया कि उन्होंने रियाद स्थित पाकिस्तानी दूतावास को संबंधित अधिकारियों के साथ तुरंत संपर्क करने का निर्देश दिया है ।
