नई दिल्ली । मानसून सत्र के आखिरी दिन बीजेपी और विपक्षी सांसदों ने एक-दूसरे के ख़िलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की । मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा और लोकसभा, दोनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई । परंपरा के मुताबिक ‘वंदे मातरम्’ के गायन के बाद सदन की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी विपक्षी सांसदों के लगातार विरोध और जोरदार नारेबाजी के बीच लोकसभा को स्थगित करना पड़ा सत्र के समापन के दौरान संसद परिसर के मकर द्वार पर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा टकराव देखने को मिला । बीजेपी और विपक्षी सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की । बीजेपी सांसदों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया । सत्ता पक्ष का आरोप था कि कांग्रेस ने झारखंड में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया और राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी ।
इसके जवाब में विपक्षी सांसदों की ओर से भी नारेबाजी की गई ।
