World News Update । पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब के बीच हुए मक्का समझौता का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वागत किया है । इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया आई है ।
शहबाज़ शरीफ़ ने एक्स पर पोस्ट किया “मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिए गए समर्थन के लिए मैं उनका दिल से आभार व्यक्त करता हूं ।”
“सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर पाकिस्तान अपने साथी देशों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाता रहेगा ।”
उन्होंने कहा “मैं एक बार फिर राष्ट्रपति ट्रंप के साहसिक और निर्णायक नेतृत्व की सराहना करना चाहता हूं । जिसने दक्षिण एशिया में परमाणु तबाही को टालने और लाखों लोगों की जान बचाने में मदद की हमारे लोगों के उज्ज्वल और ख़ुशहाल भविष्य के लिए लंबे समय तक बनी रहने वाली शांति सबसे ज़रूरी है ।” गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप ने मक्का समझौते में शामिल तीनों देशों के नेताओं को बधाई देते हुए इसे एक ‘बोल्ड स्टेप’ बताया था ।
