सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग कार्रवाई में कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।
ऑपरेशन सवेरा में 201 ग्राम चरस बरामद — डीआईजी अभिषेक सिंह सहारनपुर परिक्षेत्र द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना देवबंद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर नशा तस्कर विशाल पुत्र अशोक निवासी वाल्मीकि बस्ती को चौकी खानकाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया । उसके कब्ज़े से 201 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर भेजा जेल ।
अवैध पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार — थाना सदर बाज़ार पुलिस ने चेकिंग के दौरान अक्षत त्यागी पुत्र अक्षय त्यागी निवासी राज विहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से 32 बोर अवैध पिस्टल बरामद की ।
सांखन कला में बलवे में 15 गिरफ्तार— थाना देवबंद के ग्राम सांखन कला में दो पक्षों में लाठी-डंडे और पथराव से मारपीट और अफरा-तफरी के मामले में पुलिस ने 15 वांछित अभियुक्तों को साखन कला रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी अभियुक्ततों के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में थाना देवबंद पर मुकदमा पंजीकृत किया ।
चोरी का खुलासा— थाना मंडी पुलिस ने एसी पाइप, सरिया, केबल और जाली चोरी के मामले में वंश वर्मा पुत्र दीपक निवासी कंबोह कटहरा को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया ।
दहेज हत्या और दादी की हत्या में गिरफ्तारियां— थाना बेहट पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित शिवम कुमार को गंदेवड़ अड्डे से गिरफ्तार किया । वहीं थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 85 वर्षीय दादी प्रभा देवी की गला घोटकर हत्या के मामले में पोते नितिन निवासी बेहड़की को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि जमीन बेचने के 27 लाख रुपये में से दादी ने 20 लाख की दुकान खरीदी और 7 लाख बड़े भाई आयुष को दे दिए, 10 हज़ार रुपये न देने पर गुस्से में रस्सी से गला घोट दिया। पुलिस ने आला कत्ल रस्सी बरामद कर आरोपी को भेजा जेल ।
