सहारनपुर । थाना कोतवाली नगर पुलिस ने जाली सिक्कों के मामले में वांछित फरार चल रहे अभियुक्त को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण मे कार्रवाई की गई ।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना कोतवाली नगर पर अपराध से संबंधित धाराओं मे वांछित अभियुक्त मिथलेश चौरसिया पुत्र धौरन राउत निवासी लड्डूगांव वार्ड- 10, थाना राजनगर,जनपद मधुबनी (बिहार) को ग्राम लड्डूगांव से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. इकबाल, उ.नि. राकेश कुमार और का. अरुण कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे ।
