भदैया (सुल्तानपुर) । भदैया ब्लॉक क्षेत्र में बारिश और तेज हवा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है । तूफान का असर चौथे दिन भी देखने को मिल रहा है । खेतों में खड़ी और कटी हुई धान की फसल जमीन पर गिर गई है । खेतों में पानी भरने से धान की बालियां खराब हो रही हैं । फोटो में साफ देखा जा सकता है कि पूरी फसल जमीन पर बिछ गई है । सरसों, आलू और तिली की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है । लगातार बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है । जिससे फसलें सड़ने लगी हैं ।
किसानों का कहना है कि ऐन कटाई के समय बारिश और हवा ने सब चौपट कर दिया । अब लागत भी निकलना मुश्किल हो गया है ।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए ।
