सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने आज विभिन्न त्योहारों और संवेदन शील मौकों पर शांति ,कानून-व्यवस्था तथा यातायात नियंत्रण में अच्छा काम करने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
उन्होंने सभी एसपीओ की सराहना की और कहा कि आगे भी जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में इसी तरह सहयोग देते रहें। इस मौके पर एसपी सिटी व्योम बिंदल ने भी सभी एसपीओ को शुभकामनाएं दीं ।
