लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने और फसल नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं । चक्रवात अर्नब के कारण प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से धान,सरसों, आलू और तिली सहित कई फसलें खराब हुई हैं । इसको लेकर सीएम योगी ने शुक्रवार को अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए ।
मुख्यमंत्री के बड़े निर्देश –
– फसल नुकसान का तत्काल आकलन कर किसानों को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति दी जाए ।
– जनहानि,पशुहानि और मकान गिरने पर तत्काल अनुमन्य मुआवजा दिया जाए ।
– घर गिरने से बेघर हुए लोगों को राहत केंद्र और शरणालय केंद्र पहुंचाया जाए ।
– वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में रहकर प्रभावित परिवारों से संवाद करें और हरसंभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं ।
– राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी ।
मुख्यमंत्री ने कहा “सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है ।”
किसानों को अपनी फसल नुकसान की सूचना टोल फ्री नंबर 14447 पर और व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर देने की भी सुविधा दी गई है ।
इसके अलावा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप और http://pmfby.gov.in पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।
भदैया सहित सुल्तानपुर के किसानों के लिए भी यह बड़ी राहत की खबर है । जहां धान की फसल खेतों में ही गिर गई है ।
