कल्याणपुर/फतेहपुर : बारात में आतिशबाजी के दौरान नहीं छूटे गोले को 10 वर्षीय बच्चा अपने घर ले गया और आग में डाल दिया । आग में डालते ही गोला फट गया जिसके चलते 10 वर्षीय बच्चे के दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गये । जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार थाना कल्याणपुर क्षेत्र के कोरसम गांव में शादी विवाह कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी में गोला पटाखे दागे गए । जिसने एक गोला नहीं छूटा उस गोले को गांव के सूरज का 10 वर्षीय पुत्र सुमित उर्फ मोनू अपने घर उठा ले गया ।
हालांकि उसकी मां ने एक बार उस गोले को बाहर फिकवा दिया लेकिन मां से छिपाकर 10 वर्षीय बच्चा सुमित उर्फ मांगू फिर गोले को उठा लाया और घर में अलाव के ऊपर उसे डाल दिया ।
अलावा में गोला डालते ही गोला फट गया । जिसके चलते 10 वर्षीय बच्चे के दोनों हाथ फट गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गया । दुर्घटना होते ही हड़कंप मच गया । आनन-फानन में 10 वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लाया गया । चिकित्सक में हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
