कानपुर : नरवल थाना के अंतर्गत करबिगवां गांव में लगभग 6 दिनों से लापता मासूम का शव तालाब उतराता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । शव को तालाब में उतराता देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया ।
सूचना पर मौके पर पहुंची नरवल पुलिस शव को तालाब से निकाल कर जांच पड़ताल में जुटी ।
बताते चले कि नरवल थाना क्षेत्र के करबिगवां गांव में आज दिनांक 6 फरवरी दिन रविवार को सुबह करीब 9:30 बजे ग्रामीणों ने तालाब में एक शव को देखा तो हड़कंप मच गया आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पहुंची पुलिस जांच स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर शव की शिनाख्त में जुट कर जांच पड़ताल शुरू की ।
क्षेत्राधिकारी सीओ सदर ऋषिकेश यादव ने बताया कि आज सुबह पुलिस को करबिगवां गांव में एक तालाब में शव मिला शव की शिनाख्त करते हुए जानकारी हुई कि सनी पासवान पुत्र कमलेश पासवान उम्र करीब 15 वर्षीय निवासी करबिगवां गांव का है जिसके बारे में बताया गया कि कमलेश पासवान ने नरवल थाना में 31 जनवरी को अपने पुत्र सनी पासवान की गुमशुदा की सूचना के सम्बंध में शिकायत दर्ज कराया था ।
परिजनों ने बताया कि सनी को मिर्गी की बामारी थी जिसका इलाज कराया जा रहा था । जिसका शव आज करबिगवां गांव के एक तालाब में मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए । पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई ।
