जौनपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बदलापुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 435/26 (धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट) में वांछित चल रहे अभियुक्त रजनीश गौतम (पुत्र बांकेलाल गौतम निवासी- बनबहा,थाना महाराजगंज, जौनपुर) को बिठुआकला नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
इस मौके पर गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 प्रमोद कुमार राय,का0 अनीश कुमार गौतम रहे ।
